फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं हुनरमंद होंगी तो समाज भी विकसित होगा : डॉ. पूर्ण प्रभा

Tue, 08 Oct 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05पीजी कॉलेज में आयोजित स्वरोजगार प्र​शिक्षण में प्र​शिक्षक रिचा गर्ग के साथ स्टा
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के महिला विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत ज्वेलरी मेकिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य ने बताया कि छात्राएं भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्राएं अगर हुनरमंद होगी तो समाज और देश अपने आप में विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. पलक ने बताया कि यह कार्यशाला भारत सरकार की उद्यमिता जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्म निर्भर बनाना एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता और यूथ रेडक्रॉस अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस ज्वेलरी मेकिंग डिप्लोमा कार्यशाला का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक नसीबपुर के सौजन्य से की गई। पीएनबी नसीबपुर चीफ एलडीएम विजय सिंह, निदेशक महोदय एचआर सवरवाल, डॉ. भूप सिंह भारती, संकाय सदस्य कुलदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि इस ज्वैलरी मेकिंग डिप्लोमा कोर्स का सर्टिफिकेट होने के बाद छात्राओं को पंजाब नेशनल बैंक से ऋण भी मिलेगा। कार्यशाला में स्टेट लेवल पुरस्कृत प्रशिक्षक मिस रिचा गर्ग ने आभूषण निर्माण की विभिन्न कलाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ सदस्य सीनियर प्रोफेसर डॉ. मुकेश यादव कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, डाॅ. गीता, डाॅ. संजीता, डाॅ. कीर्ति, डाॅ. मनप्रीत, डाॅ. सोमलता, डॉ. कविता, डाॅ. सुमन आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें