फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि ही असुरक्षित तो जनता की सुरक्षा पर उठे सवाल : महेंद्र राता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निवास पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। राता ने इस घटना को कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया और सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें