फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईसीएस अकादमी ने महायचान की टीम को 10 विकेट से हराकर जीता फाइनल

Sat, 23 Mar 2024 02:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा रूपादास क्रिकेट क्लब मेघनवास की तरफ से गांव मेघनवास के खेल मैदान में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए।
विज्ञापन

क्लब के सदस्य राजकुमार, महेश, रवि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। सेमीफाइनल में मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़, भड़फ व आईसीएस अकादमी की टीम पहुंची। फाइनल के लिए तीनों टीमों के बीच बाई करवाई गई। बाई में मोहल्ला महायचान की टीम फाइनल में पहुंच गई। उसके बाद सेमीफाइनल मैच भड़फ की टीम व आईसीएस की टीम के बीच खेला गया। भड़फ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आईसीएस अकेडमी की टीम ने दस ओवर में सात विकेट पर 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भड़फ की टीम ने दस ओवर में सात विकेट पर 62 रन ही बना सकी। आईसीएस अकेडमी की टीम ने 21 रन से मैच जीत लिया।
फाइनल मैच आईसीएस अकादमी की टीम व मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ की टीम के बीच खेला गया। आईसीएस अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मोहल्ला महायचान की टीम ने 11.3 ओवर में दस विकेट पर 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईसीएस अकादमी की टीम ने आठ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 103 रन बनाकर मैच दस विकेट से जीत लिया। इस मैच में अकेडमी की टीम की ओर से सचिन ने 62 रन व पंकज ने 39 रन बनाए। विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद व ट्रॉफी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने में राजकुमार, महेश, अरुण सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें