फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कहता हूं कि पोर्टल की सरकार चल रही है : सीएम

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब तक प्रदेश में कई जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हैं, उनमें 14000 हजार शिकायतें आईं इनमें ढाई हजार शिकायतों का समाधान कर दिया है जो शिकायतें बड़ी हैं उनमें समय लगता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी कहते हैं, सबकुछ पोर्टल पर चल रहा है। सरकार मुख्यमंत्री नहीं पोर्टल चला रहे हैं। मैं कहता हूं कि पोर्टल की सरकार चल रही है। पहले किसानों का पैसा मंडी के आढ़तियों के खाते में आता था। पैसा आने के बाद आढ़ती किसानों का मनमर्जी से देते थे लेकिन अब सीधा किसानों के खातों में पैसा आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के खातों में सीधी छात्रवृत्ति जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी के पहले दो खाते चलते थे एक घर पर और एक दुकान पर। घर वाला असली और दुकान खाता नकली होता था। जीएसटी लागू होने के बाद दोनों खाते एक हो गए। मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में दक्षिणी हरियाणा के युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं। यह नौकरियां हमने नहीं दी बल्कि इन युवाओं की पढ़ाई-लिखाई का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी तथा सड़कों पर जितना काम हमने किया इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया। आज प्रदश में कई स्थानों पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। शिक्षकों की तबादला नीति बनाई गई। इसके अलावा अन्य बहुत काम हैं।


गांव की ग्रांट जनसंख्या के हिसाब से दी जाती है
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए भी परिवार पहचान पत्र जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर और गांव की ग्रांट भी जनसंख्या के हिसाब से आती है। अगर गांव में किसी 10 परिवारों ने अभी तक फैमिली आईडी नहीं बनवाई है तो इस कारण से भी गांव की ग्रांट का कम पैसा आता है इसलिए सभी फैमिली आईडी अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि एक गांव या शहर में एक व्यक्ति की 2500 हजार रुपये के हिसाब से सालाना ग्रांट भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें