फोटो नंबर-04सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवा
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से मंगलवार रात मोहल्ला खड़खड़ी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की जबकि गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। गायक अजय शर्मा ने मैं निर्धन तू सेठ सांवरा के रखा इस यारी में भजन सुनकार भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके प्रमुख रूप से नरेश मित्तल, रोहताश यादव, मन्नू पंजाबी, विनोद राव, महेश सोनी आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद