नारनौल। श्री श्याम अरदास मंडल नारनौल के तत्वावधान सीआईए रोड गली नंबर 1 में बनवारी लाल सैनी के निवास पर श्याम बाबा का साप्ताहिक कीर्तन का आयोजन किया गया। नवीन शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान संजय सैनी व धर्मपत्नी ने परिवार सहित बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। संजय शर्मा ने कृपा कर बाबा कीर्तन कराऊंगा, राजेंद्र सैनी ने अनोखी थारी झांकी, शिवा सिंघल ने तेरे दर पे आकर मुझे क्या मिला है, संजय गोयल ने हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है भजन गाया। इस अवसर पर गुलजारी लाल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, सतनारायण सैनी, प्रियांशु आदित्य आदि मौजूद रहे। संवाद