फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पति ने रची थी पत्नी की हत्या की साजिश

Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुछ दिन पहले गांव पाली नहर के पास हादसे में मां की मौत हादसा नहीं बल्कि एक हत्या थी। इस हत्या की साजिश उसके पति ने ही रची थी। घरेलू कलह के चक्कर में गांव आदलपुर निवासी अजय ने अपने ही गांव के ट्रक ड्राइवर बिट्टू को 4.80 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी बिट्टू से पूछताछ में पता लगाया कि मृतका के पति के कहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया ताकि एक सड़क हादसा लगे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी पति अजय ने 9 अगस्त को थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत में बताया था कि 8 अगस्त को रात के करीब 8 बजे उसकी पत्नी अनिता और उसकी बेटी पूजा स्कूटी से खालड़ा मंदिर से वापस घर जा रहे थे और वह अकेला अलग मोटरसाइकिल पर सवार था। जब वह गांव पाली की नहर के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई और उसकी बेटी को भी चोटें आई। अजय ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बहन ने भाई को दी थी ट्रक के बारे में जानकारी
मृतका का बेटा रोहित नाहड़ बिजली निगम में एसडीओ है। हादसे के समय घायल पूजा ने अपने भाई रोहित को बताया था कि उक्त ट्रक नारनौल से उनके पीछे आ रहा था। एक बार रास्ते में वो खाना खाने रुके तो भी वह रुक गया था। वह उनको ओवरटेक भी नहीं कर रहा था। इसके बाद भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। उसने पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन

सुपारी के लिए 1.80 लाख रुपये दिए थे एडवांस
पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी अजय ने बिट्टू के बीच उक्त मामले को लेकर 4.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। अजय ने बिटटू को वारदात को अंजाम देने के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये एडवांस में दे दिए थे और 3 लाख रुपये बाद में देने के लिए कहा था। 8 अगस्त को आरोपी अजय ने आरोपी बिट्टू को सारी सूचना देते हुए वारदात को अंजाम दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें