कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में खेत में बथुआ तोड़ने गई महिला और पति की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। धनौंदा निवासी बाला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जनवरी को शाम को वह खेत में बथुआ तोड़ने गई थी। उसी समय जेठ का लड़का पिंकू, जयप्रकाश व विकास वहां आए व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाला देवी ने बताया कि जब पति खेत में पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। लड़ाई का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर जान बचाई। बाला देवी ने बताया कि जान से मारने की नीयत से पिटाई की गई है। संवाद