फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कचरा गाड़ी में डालने की बात कहने पर पति-पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला नई सराय नजदीक सैन चौक के पास एक महिला की ओर से पड़ोसियों को गोबर उसके घर के सामने गिराने की बजाय कचरा गाड़ी डालने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छोटा देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह कचरा गाड़ी आने के समय गोबर उसके घर के सामने ना डालकर कचरा गाड़ी में डालने की बात कहने पर उसके पास रहने वाले कृष्ण, दीपक, राहुल, गुलाब सिंह, महला, सीमा व राधिका ने मिलकर उसके पति चिरंजीलाल व उसे लाठी-डंडों, रॉड व सरिया से मारा, जिसमें वह बेहोश हो गई। उसके सिर में टांके और हाथ टूट गया। उन्होंने उसे जान से मारने की कोशिश की तथा उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें