जिला महेंद्रगढ़ के सभी बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों ने पीटीआई संघर्ष समिति के जिला प्रधान आशीष यादव के नेतृत्व में चितवन वाटिका में पांचवे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। धरना स्थल कांग्रेस के नेता पहुंचे और समर्थन दिया। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र ने कहा कि सरकार को टीचरों की समस्या का समाधान करना चाहिए। दोपहर बाद पीटीआई संघर्ष समिति के सभी बर्खास्त पीटीआई एवम् विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एक जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए, अपना रोजगार सुरक्षित करवाने के लिए चितवन वाटिका से महावीर चौक होते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त के मार्फत ज्ञापन सौंपेंगे।