फोटो 17 शहर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
नारनौल। मोती नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह शीतला माता मंदिर से कथा स्थल तक निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। आयोजक संजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। संवाद