मंडी अटेली। गांव अटेली बैगपुर से गोकलपुर जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में मानव का कंकाल मिला। सूचना पर पुलिस ने कंकाल में तब्दील हो चुके शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अटेली से गोकलपुर जाने वाली सड़क पर राहगीरों को पिछले कुछ दिनों से दुर्गंध महसूस हो रही थी। रविवार सुबह यहां से गुजरने वाले राहगीरों को शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस की सहायता से शव को नारनौल नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतक के शरीर पर नीले रंग की धारीदार लोवर, स्लेटी रंग की टीशर्ट थी। आशंका जताई जा रही है यह शव एक पखवाड़े से यहां पड़ा हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी है।