फोटो 8नांगल चौधरी में शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं।संवाद
नांगल चौधरी। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारों में लगे नजर आए। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगे से वातावरण भक्तिमय हो गया। शिवभक्तों ने गंगाजल और शुद्ध जल से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा की और सुख-शांति की कामना की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह सोमवार शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन होता है और सावन का पहला सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। संवाद