फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के तीन मरीज मिलने पर हुडा सेक्टर हुआ सील, मेन रोड पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
हुडा सेक्टर में लगा नाका - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके चारों तरफ नाके लगा दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही बंद रहेगी। बात दे की तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद उपायुक्त जगदीश शर्मा ने हुडा को कंटेनमेंट जोन बना दिया था ताकि आसपास के क्षेत्र में इसके प्रसार को रोका जा सके।  कंटेनमेंट जोन के अंदर आने वाले सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। होगी। जारी निर्देशों में कन्टेनमेंट तथा बफ़र ज़ोन के पूरे क्षेत्र में स्वच्छता के लिए लगे कर्मचारियों को नगर परिषद की ओर से सुरक्षात्मक उपकरण अर्थात चेहरे के मुखौटे, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइज़र, जूते उपलब्ध करवाए जाएंगे और साथ ही सामाजिक सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी। कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ बफर जोन की भी आवश्यक बैरिकेडिंग की गई है। बिजली निगम के अधिकारी कन्टेनमेंट व बफर ज़ोन में नियमित बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सभी आवश्यक वस्तुओं की दरों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। नारनौल के एसडीएम कंटेनमेंट और बफर जोन में इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। इस मामले में अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इस इलाके को सील किया गया है। ऐसे में नागरिक सहनशीलता व सावधानी बरतें। साथ ही जिले के सभी नागरिक घरों से आवश्यक कार्य होने पर ही निकलें। सांय 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक घरों से निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगी हुई है। इसका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें