मंडी अटेली। भाजपा सरकार की वर्तमान कार्यप्रणाली से तंग एचएसइबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एक समूह में करनाल सीएम निवास के लिए कुच किया। सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह स्थानीय बिजली कार्यालय में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर करनाल के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महेश कुमार जेई, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सत्य प्रकाश प्रधान, भगवान सिंह, नरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, राजवीर सिंह, संदीप कुमार आदि पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।