नारनौल। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (एचपीटीए) की जिला इकाई ने सोमवार को बैठक कर नवनियुक्त जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा का स्वागत किया। संगठन ने प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली और महासचिव डॉ. जसवंत ने लंबित एलटीसी बजट जारी करने पर अधिकारी का आभार जताया। उन्होंने एसआईआर ड्यूटी के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश और एसीपी लगाने की मांग की। अशोक शर्मा ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। संवाद