फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षण संस्थानों में बिखरे होली के रंग, छात्रों ने साथियों संग खेली होली

Sat, 23 Mar 2024 02:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार से होली का अवकाश होने कारण शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली और जमकर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

छात्रों ने अपने साथियों के साथ गुलाल लगाकर होली पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। होली पर्व को लेकर महिला कालेज में छात्राओं ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाया। वहीं आईटीआई के छात्र भी होली के रंगों में रंगे दिखे। छात्रों ने घर जाने से पहले आईटीआई के बाहर एक दूसरे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षण संस्थानों में होली खेल रहे छात्रों का कहना था कि होली पर्व को लेकर शनिवार से कालेज बंद हो जाएंगे और हम साथ पढ़ने वाले मित्र भी होली पर्व पर एक दूसरे से नहीं मिल पाएगें। इसी कारण हमने आज ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में एक-दूसरे का शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हम में बहुत से छात्र अलग-अलग गांव से भी आते हैं, जिनसे होली पर मिलना नहीं हो सकता और होली पर्व आपसी भाईचारे व प्रेमभाव का प्रतीक है। हम सभी में भी प्रेम भाव बना रहे इसी बात को लेकर हमने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें