फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आचार संहिता के 10 दिन बाद भी नहीं हटे होर्डिंग्स और बैनर

Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- ऑटो पर लगा प्रत्या​शियों का विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के 10 दिन बाद भी भी जिम्मेदार इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। शहर की दीवारों से लेकर बिजली पोल व भवनों की दीवारों पर होर्डिंग्स, बैनर व फ्लैक्स की भरमार है।
विज्ञापन

गत 16 अगस्त को लागू हुई आचार संहिता के बाद महेंद्रगढ़ की नगरपालिका द्वारा अभियान चलाकर इस प्रकार की सामग्री को उतारने की औपचारिकता को पूरा किया गया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने भी ध्यान नहीं दिया है।
शहर देवीलाल पार्क की चहारदीवारी प्रत्याशियों के विज्ञापन के बैनर से पटी पड़ी है। कॉलेज रोड, भानाराम कॉलोनी, 148बी स्टेट हाईवे के पास दुकानों के ऊपर होर्डिंग्स की भरमार है। अभी जिम्मेदार चुनाव सामग्री को हटा नहीं पाए हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शहर के बीचों बीच मुख्य चौक चौराहों पर लगे होर्डिंग्स तो हटा दिए थे, लेकिन दीवारों पर लगे विज्ञापनों को नहीं हटाया है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बैनर लगाकर दौड़ रहे हैं सड़कों पर ऑटो
शहर के कई ऑटो पर पार्टी व प्रत्याशियों के बैनर लगाकर दौड़ाया जा रहा है। अलग- अलग पार्टियों के बैनर लगे ऑटो दिनभर धूम रहे हैं। प्रशासन इस ओर कतई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।ऑटो पर लगे बैनरों में प्रत्याशियों के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टियों के बड़े नेताओं के फोटो तक लगे हुए हैं।
आचार संहिता लगते ही शहर के कई स्थानों से बैनर व होर्डिंग हटवा दिए थे। एक-दो जगहों पर लगे हाेर्डिंग्स को भी दो दिन में हटवा दिया जाएगा। शहर में जल्द ही अभियान चलाकर इस प्रकार की चुनावी सामग्री को दीवारों व पोल से उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:72- ऑटो पर लगा प्रत्याशियों का विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें