फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि शोधार्थी आईसीएसएसआर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित

Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के शोधार्थी विजयपाल का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की प्रतिष्ठित शोधवृत्ति के लिए चयन हुआ है। चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आईसीएसएसआर की रिसर्च फेलोशिप में चयन होना उपलब्धि है। कुलपति ने विजयपाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्कृत विभाग की सहायक आचार्य और शोध निदेशक डॉ. सुमन रानी ने शोधार्थी को शुभाशीष प्रेषित किया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चंचल कुमार शर्मा ने शोधार्थी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें