फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विधार्थियों को एचआईवी एड्स जागरूकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई

Wed, 21 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को रेड रिबन क्लब के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पहला सुख निरोगी काया होता है इसलिए हमें नशा व नशीली दवाओं के प्रति आवाज उठाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धर्मेन्द्र सांगवान व डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पखवाड़ा के दौरान महाविद्यालय स्तर की क्विज कंपटीशन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर एचआईवी एड्स और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता रैली निकाली व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 और नाको एड्स एप का प्रमोशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स जागरूकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसके साथ ही साथ विद्यार्थियों और महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर, डॉ. नरेश यादव, डॉ. मुकेश यादव, महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सोनू जागलान, डॉ. अजय तंवर व डॉ. मनोज कनोजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें