कनीना। भोजावास स्थित श्रद्धानंद गोमला के निवास स्थान पर मंगलवार को हिंदू संगठनों की गुप्त बैठक हुई। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू सेना वीर भूमि खेड़ी तलवाना, हिंदू वाहिनी सहित अन्य हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने नूंह में हुई घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता श्रद्धानंद गोमला ने की। इस दौरान खेड़ी के सरपंच पंकज हिंदू ने कहा कि 36 घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार ने दोषियों को नहीं पकड़ा है। अगर सरकार 72 घंटे के अंदर दोषियों को नहीं पकड़ती है तो मजबूरन हिंदू संगठन के लोगों को आगे आकर कार्रवाई करनी पड़ेगी।
बृजमंडल यात्रा में शामिल कार्यकर्ता श्रद्धानंद गोमला, सचिन भोजावास, ओमप्रकाश ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। ब्रज मंडल यात्रा में शामिल श्रद्धानंद गोमला ने बताया कि नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों, विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा शुरू की। इस दौरान एक समुदाय ने लोगों पर पथराव करने शुरू कर दिए तथा इसके बाद हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में पुलिसकर्मियों समेत कम से 24 लोग घायल हो गए। गत तीन साल से यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा नूंह से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना के सिंगार गांव स्थित मंदिर तक जानी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर झिरका की तरफ रवाना हुई यात्रा जैसे ही शहीदी पार्क के पास पहुंची, वहां एक विशेष के लोग पहले से जमा थे।
इस दौरान कर्मवीर फौजी कोसली, कृष्ण, रणवीर, विक्की जीतू सविराज, विक्रम शर्मा महासर, आचार्य मनोजजीत, गिरवर हिंदू खेड़ी, इंद्र अटेली, ओमप्रकाश भोजावास, कृष्ण बलाहा कला, मोहित यादव बलाहा कला, बिट्टू लांबा गढ़ी रुथल, रविंद्र सिंह डोहर कला, मूलचंद, रोहित मोहल्डा, राम अवतार बव्वा, सत्यवीर गोमला, दिनेश गोमला, दीपक मोहल्डा, विक्की भोजावास, जितेंद्र जॉनी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।