फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हवन-पूजन के साथ मनाया हिन्दू नववर्ष

विज्ञापन
फोटो नंबर-06हिंदू नववर्ष पर हवन करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से विक्रमी संवत 2083 के अवसर पर हिन्दू नववर्ष बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने बताया कि किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी के स्थान पर हवन-पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य हंसराज मुनि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। हवन में बतौर यजमान शिवहरि अग्रवाल, बद्री प्रसाद गर्ग व रविंद्र चौधरी ने सपत्नीक संयुक्त रूप से भाग लिया। हवन के दौरान नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए, इसकी कामना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें