फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नए चेयरमैन का हिंदी अध्यापक संघ ने किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के चेयरमैन एडवोकेट शंकर लाल धूपड़ को  गुल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के नव नियुक्त चेयरमैन एडवोकेट शंकर लाल धूपड़ का राजकीय हिंदी अध्यापक संघ जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा झाड़ली ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। राजेश ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बोर्ड शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करेगा। समारोह में धूपड़ ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और एचटेट का सुव्यवस्थित आयोजन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने नकल रहित और निष्पक्ष परीक्षाओं के लिए कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें