फोटो संख्या:69- हिमानी अग्रवाल--स्रोत-परिजन
महेंद्रगढ़। नीट परिणाम में शहर महेंद्रगढ़ की बेटी हिमानी ने पहले प्रयास में 620 अंक लेकर 468 वां रैंक हासिल किया है। पिता व्यापारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि हिमानी ने दसवीं कक्षा महेंद्रगढ़ के एक निजी स्कूल से की थी। वहीं 12वीं की परीक्षा दिल्ली के एक निजी स्कूल से पास की। हिमानी ने अपने डाक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर नीट पास की है।