फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया कनीना कोर्ट का निरीक्षण

Fri, 03 Mar 2023 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनीना। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश व जिला न्यायालय नारनौल के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कनीना न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का रिबन काटकर शुभारंभ किया और बताया कि अधिवक्ता रिकॉर्ड रूम के लिए महेंद्रगढ़ के चक्कर लगाते थे लेकिन आज से रिकॉर्ड रूम शुरू कर दिया गया है। अब अधिवक्ताओं को कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। कनीना में बन रहे लघु सचिवालय भवन व कोर्ट परिसर का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। बार एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश रामबास ने न्यायमूर्ति अशोक वर्मा के सामने अधिवक्ताओं की समस्याएं रखी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। न्यायालय भवन तैयार होने के बाद वकीलों के चेंबर बनाने का भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश बंसल, एसडीजेएम मेनका सिंह, जेएमआईसी वीरेन कादयान, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार नवजीत कौर, बार प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान कुलदीप रामबास, कैलाश चंद गुप्ता, पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, पूर्व प्रधान हरीश गाहडा, दिनेश जासावास, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, सोमबीर, राजेश, सतीश, सचिव अभिषेक यादव, उप प्रधान विक्रम यादव, विक्रम ककराला, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें