फोटो 09 : वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में बुधवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व सहायक निदेशक मानसिंह यादव रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं सरपंच प्रतिनिधि नित्यानंद यादव रहे। इस मौके पर मानसिंह यादव ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर उन्हें खुश करना ईश्वर की सच्ची पूजा है। प्राचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय का सत्र 2025-26 का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। पिछले वर्षो की भांति काफी संख्या में बच्चों ने मेरिट प्राप्त की है। सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद