फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा पीड़ितों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

Fri, 26 Feb 2016 11:42 PM IST
नारनाैल ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश की अनुपालना में जाट आंदोलन के दौरान हुए दंगे में पीड़ितों के लिए न्यायिक परिसर नारनौल और महेंद्रगढ़ में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति इन हेल्प डेस्कों पर संपर्क कर सकता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनमोल सिंह नैययर ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के अलावा मुफ्त कानूनी सलाह के लिए एक टेलीफोन लगाया हुआ है जिसका नंबर 01282-250322 है। इस नंबर पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल द्वारा नियुक्त अधिवक्ता सुबह 9.30 बजे  से शाम 5 बजे तक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें