नारनौल। 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हो रहे नुकसान की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। मानव के आंतरिक और बाह्य शरीर के स्वास्थ्य समस्याएं पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करती है। लोग पर्यावरणीय प्रदूषण से परेशान हो रहे हैं।
पर्यावरणविद् डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस साल 2024 पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस का थीम और नारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन के माध्यम से लचीले समुदायों का निर्माण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण से स्वस्थ समुदाय का निर्माण होता है। हर बीमारी का उपचार प्रकृति में है। इन्हीं चीजों के महत्व को समझाने के लिए विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मनुष्य की बिगड़ती सेहत का सबसे बड़ा कारण प्रकृति की अनदेखी है।