फोटो संख्या:81- टीबी मुक्त हरियाणा अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनोंदा में बैठक करते
कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनौंदा में टीबी जागरूकता एवं रोकथाम को लेकर बैठक में डॉ. प्रतीक ने कहा कि टीबी मुक्त हरियाणा बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को अधिक से अधिक टीबी स्क्रीनिंग करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में जाकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक किया जाए और अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। बैठक में राजेश कुमार, बलजीत, आलोक, ज्ञानचंद, कुलदीप सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद