फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हृदय व नेत्र रोग जांच शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांचा

Mon, 10 Jun 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- लाला ​शिवलाल धर्मशाला में निशुल्क हृदय जांच ​शिविर में रोगियों की जांच करते चिक
विज्ञापन
कनीना। कस्बे की लाला शिवलाल धर्मशाला में रविवार को सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा कनीना द्वारा 75वां हृदय रोग व नेत्र रोग जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. अश्वनी यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं उनके सहयोगी धनराज यादव, भारत, पूजा, दिशा, राजकुमार व सुनील ने अपनी सेवाएं प्रदान की। उनकी टीम द्वारा बीपी, शुगर, ईसीजी की निशुल्क जांच की व दवाइयां वितरित की गईं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष, डॉ. मनमत यादव ने अपने सहयोगी गोपाल अग्रवाल, नवीन और लोकेश के साथ सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान चिकित्सालय के प्रबंधक श्रीनिवास मौजूद रहे। सेवा भारती कनीना के अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि प्रत्येक माह दूसरे रविवार को यह कैंप लगाया जाता है।
इस अवसर पर सचिव श्यामसुंदर महाश्य, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, मास्टर सोमदत्त, यादराम यादव, योगेश अग्रवाल, डॉ. वेदप्रकाश सहित सभी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें