फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करती हरियाणा की स्वास्थ्य म
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज और नागरिक अस्पतालों की प्रगति पर भी बातचीत की।
विज्ञापन

आरती सिंह राव ने कहा कि आमजन को सहज और गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। हरियाणा में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में चालू खरीफ विपणन सीजन के दौरान मंडियों में धान व बाजरे की खरीद सुगमता से जारी है। सरकार द्वारा फसल खरीद के लिए किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें