फोटो संख्या:65 - पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्त़
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में आयोजित सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम रंग-ए-वसंत 2026 में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम निजी अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा यादव को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रो. हरिओम भारद्वाज ने बताया कि वे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद यादव की प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और वर्तमान में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में प्रो. हरिओम भारद्वाज, प्रो. कांता यादव, प्रो. भारती यादव, महेश कुमार, अस्मिता सैनी, डॉ. नीतू यादव, शोएब खान, कार्यक्रम प्रभारी सपना यादव, नीनू यादव, मनीषा यादव, मंजू बाला, अनीता यादव, अरविंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद