फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में स्वास्थ्य विभाग के पास सात दिन से वैक्सीन खत्म

Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आरएनए किट पहुंच गई है। किट को कोरोना सैंपल के लिए रामपुरा स्थित आरटीपीसीआर लैब भेज दिया गया है। इसके बाद शुक्रवार से दोबारा से सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है। विभाग के पास 300 से अधिक सैंपल बैकलॉग में पड़े थे, जिनकी जांच शुक्रवार और शनिवार को पूरी की जाएगी। किट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पिछले लगभग एक सप्ताह से आरएनए किट खत्म हो चुकी थी, जिसके बाद सैंपलिंग का काम प्रभावित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वारियर्स की सेवाएं खत्म होने के बाद अन्य कर्मियों को आरटीपीसीआर लैब में तैनात किया है ताकि समय पर सैंपलिंग हो सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले 7 दिनों से वैक्सीन का स्टॉक खत्म है। 31 मार्च को वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके बाद से ही नया स्टॉक नहीं आया था। ऐसे में अभी किसी को भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। जल्द ही वैक्सीन भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की एसीएस जी अनुपमा ने राज्य के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा दिशा निर्देश जारी किए। इसके बाद उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने जिला के अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है जहां भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, वहां पर मास्क पहनना जरूरी है। अधिकारी इन निर्देशों की अनुपालना करवाएं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से अस्पतालों, बाजारों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूरी कर दिया है।
जिले में दो केस सक्रिय
जिला महेंद्रगढ़ में फिलहाल कोरोना वायरस के दो केस आए थे तथा फिलहाल कोई मरीज अभी अस्पताल में भर्ती नहीं है। जिला टेस्ट, ट्रेक एंड ट्रीट पर फोकस करेगा। जिला में 34 जगह पर 572 आइसोलेशन बैड की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। सभी पीएस ए प्लांट व वेंटीलेटर को पूरी तरह से चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी नागरिक को कोरोना वायरस के लक्षण है तो वे नागरिक अस्पताल के फ्लू कार्नर पर जाकर टेस्ट कराएं। 10 व 11 अप्रैल को जिला में इसके लिए माक ड्रिल भी होगी ताकि तैयारियों का पता लग सके।
विज्ञापन

जिले की स्थिति
आज आए पॉजिटिव केस- 0
एक्टिव केस- 2
आज तक मिले पॉजिटिव केस-25016
रिकवर मरीज-24849
रिकवरी रेट-99.33
आज तक हुई मौत-165

आरएनए किट आ चुकी है और आरटीपीसीआर लैब में कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। वैक्सीन अभी खत्म है। जल्द ही वह भी मिलने की उम्मीद है। उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर मॉक ड्रिल की तैयारी की समीक्षा भी की है।
विज्ञापन

-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें