फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का समय पर पता चलता है : प्रिया

विज्ञापन
फोटो नंबर- 05गांव नांगतिहाड़ी ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित ​महिल
विज्ञापन
नारनौल। गांव नांगतिहाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय सेवा मिलन कार्यक्रम का समापन सरपंच मंजू देवी की अध्यक्षता में हुआ। बच्चों का अन्न प्राशन कराकर पोषण, स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। खेल-खेल में शिक्षा, कविता व खिलौनों से अक्षर ज्ञान कराया गया। बच्चों के वजन व लंबाई की जांच कर परामर्श दिया गया। पोषण अभियान की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रिया ने कहा कि स्वस्थ दिखने वाले शरीर में भी बीपी, शुगर और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें