51 रोहतक के गांधी नगर स्थित सिरतार संस्थान में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थ्
रोहतक। गांधी नगर स्थित सिरतार (राज्य पुनर्वास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान) में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय योग, सूक्ष्म व्यायाम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। संस्थान की प्राचार्य व जिला कल्याण अधिकारी रेणू सिसोदिया ने बताया कि शिविर में विशेष योग शिक्षक सौरभ भांबरी ने बच्चों, अभिभावकों और कर्मचारियों को योग के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक लाभ बताए। व्यायामों का अभ्यास भी करवाया। सौरभ वर्ष 2000 से देश-विदेश में निशुल्क योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं पीजीआईएमएस के मनोरोग विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. सुजाता सेठी के नेतृत्व में डॉ. प्रणव, डॉ. जैसलीन व डॉ. आयुषी की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। अभिभावकों को नियमित काउंसिलिंग, कानूनी व सामाजिक लाभों की जानकारी दी गई। संवाद