फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना

विज्ञापन
फोटो संख्या:55 हकेंवि से भ्रमण के लिए विद्या​र्थियों को रवाना करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के समाजशास्त्र विभाग की ओर से 10 से 17 फरवरी तक आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभागाध्यक्ष डॉ. टी लोंग्कोई ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी मेरठ, ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार के महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी मेरठ में शहीद स्मारक एवं काली पलटन मंदिर, देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट संग्रहालय, जोनल मानवविज्ञान संग्रहालय, मिंद्रोलिंग मठ, सहस्त्रधारा एवं रॉबर्स केव, नवदान्य जैव विविधता फार्म वन गुर्जर बस्तियां व गुज्जरन-गो-कार्ज जैव-सांस्कृतिक उत्सव, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान व ऋषिकेश स्थित बीटल्स आश्रम का भ्रमण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें