फोटो संख्या:53- मौदाश्रम शिव मंदिर में हवन करते आयोजक--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ। मोदाश्रम शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह चौधरी भानाराम सैनी की पुण्यतिथि पर हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
हवन यजमान नारनौल नगर परिषद की प्रधान कमलेश सैनी व रघुबीर सैनी रहे। सैनी परिवार की ओर से मोदाश्रम शिव मंदिर में 2.21 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। सभा के दौरान भानाराम सैनी द्वारा समाजहित में किए गए कार्याें व आमजन से जुड़ी यादें सांझा की गई। संवाद