फोटो संख्या:77- बाबा रामेश्वर दास आश्रम कनीना में प्रसाद ग्रहण करते साधु--स्रोत- आयोजक
कनीना। सिरस वाले जोहड़ पर स्थित बाबा रामेश्वर दास आश्रम पर बाबा रामेश्वर दास की पुण्यतिथि पर सुबह हवन किया गया। इसके उपरांत साधु संतों को भोजन कराया गया। इसके बाद बाहर से आए हुए भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया दिन भर बाबा का प्रसाद लेने के लिए आश्रम पर आसपास के गांव के भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने बताया कि इससे पहले बाबा राधे दास महाराज बाबा का भंडारा करते थे। अब यह भंडारा बाबा राधे दास का शिष्य बाबा राजेश दास महाराज करते हैं। संवाद