फोटो संख्या:68- नवीन कुमार--स्रोत- स्वयं
कनीना। रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत भड़फ निवासी 36 वर्षीय हवलदार संदीप सिंह का हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया। उनका रविवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
आरपीएफ में हवलदार संदीप सिंह वर्ष 2007 में भर्ती हुए थे। वह इस समय जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। 27 जून को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। संदीप सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक लड़की व एक लड़के सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
फोटो संख्या:68- नवीन कुमार--स्रोत- स्वयं