फोटो संख्या=81- बाबा रूपादास मंदिर दौंगड़ा अहीर में हवन करते श्रद्धालु---स्रोत- आयोजक
कनीना। पूर्णिमा पर बाबा रूपादास मंदिर दौंगड़ा अहीर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही से मंदिर परिसर वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। वेद मंत्रों के उच्चारण और हवन की पवित्र सुगंध ने पूरे परिसर को पावन बना दिया। इनके साथ श्योचंद आर्य, भवानी सिंह, होशियार सिंह, बाबूलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। हरपाल थानेदार ने कहा कि पूर्णिमा पर आयोजित यह हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गांव की एकता, आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। संवाद