फोटो 23 जिला जेल में हवन करते कर्मचारी।स्रोत विभाग
नारनौल। नसीबपुर जेल में 46वें जन कल्याण हवन का आयोजन किया गया। जेल में हर माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को जनकल्याण हवन किया जाता है। शुक्ल पक्ष माघ माह जया एकादशी को मुख्य यजमान महेश भारद्वाज रहे। वहीं हवन राजेंद्र शास्त्री ने करवाया। हवन में आहुतियां किशन प्रधान, प्रदीप यादव ने डाली। जिला जेल अधीक्षक संजय बांगड़ ने सभी जेलों की सुख शांति समृद्धि की कामना की। संवाद