नारनौल। शनिवार को श्री जिला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रांगण में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन के दौरान प्रो. शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आहुति दी गई। इस मौके पर सैंकड़ों गणमान्य मौजूद रहे। संवाद