फोटो संख्या:60-आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर में महाराणा प्रताप की जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद सूबेदार उमराव सिंह देवनगर के यजमानत्व में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा और मातृभूमि के प्रति उनकी वीरता, साहस, और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमारे लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत हैं। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया। उनका जीवन हमें संघर्ष, आत्मसम्मान, और स्वाधीनता के महत्व को समझाता है।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य, उप प्रधान वीर सिंह केसर आर्या, मंत्री डॉ. विक्रांत डागर, उप-सचिव सुभाष नंबरदार मांडोला, कोषाध्यक्ष बाबू रंगराव आर्य, इंस्पेक्टर जयप्रकाश, महेंद्र कुमार, प्रताप आर्य, वेदप्रकाश आर्य, एडवोकेट मानव आर्य, किरोड़ी लाल आदि मौजूद रहे।