फोटो नंबर-12बसंत पंचमी के पर्व पर हवन में आहुति डालते समाज के लोग। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री नामदेव समाज समिति के तत्वावधान में वसंत पंचमी धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ नामदेव भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभात फेरी एवं हवन किया गया। इसमें यजमान के रूप में प्रदीप कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, ओमप्रकाश लोहारिया, शिवकुमार वर्मा, धर्मवीर गोठरवाल, नरेंद्र कुमार छीपा व रविंद्र कुमार लखमरा सहपत्नी शामिल हुए। हवन से पूर्व नामदेव छीपा समाज समिति सदस्यों ने एक प्रभात फेरी प्राचीन हनुमान मंदिर मोहल्ला नलापुर से शुरू की। प्रभात फेरी एवं हवन में उपस्थित रहे सभी लोगों पर प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से सांकेतिक अमृत स्नान करवाया गया। संवाद