फोटो संख्या:66-दौंगड़ा अहीर में हवन करते ग्रामीण--स्रोत ग्रामीण
कनीना। सावण मास की पावन हरियाली पितृ अमावस्या के अवसर पर बुधवार को गांव दौंगड़ा अहीर में हवन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से हवन में आहुति डालकर अपने पितरों को नमन किया तथा परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। हरपाल थानेदार ने बताया गया कि हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों के स्मरण, तर्पण एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। इस अवसर पर बाबूलाल आर्य, होशियार सिंह, रामअवतार, श्रीचंद साहब, भवानी सिंह, कैप्टन महादेव मौजूद रहे।