फोटो संख्या:74- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। मोहल्ला चौक स्थित आर्य समाज मुख्यालय की यज्ञशाला में साप्ताहिक हवन वेद प्रचार मंडल के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य की अध्यक्षता में एवं आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य के पुरोहित्त्व में किया गया। इंस्पेक्टर रमेश कुमार आर्य मुख्य यजमान रहे। डॉ. प्रेमराज ने कहा कि हवन सब कर्मों में श्रेष्ठतम कर्म है।
डॉ. विक्रांत डागर ने बताया कि हवन निस्वार्थ भावना से प्राणी मात्र के कल्याण को ध्यान में रखकर किए जाने वाला श्रेष्ठ कर्म है। हवन से मनुष्य में देवत्व के गुणों की वृद्धि होती है। इस अवसर पर वीर सिंह मेंघनवास, डॉ. आनंद कुमार सुरजनवास, महेंद्र दीवान, प्रताप आर्य, नरेंद्र कुमार सिसोठ, मिशिका, देवांश, किरोड़ी आर्य ने हवन में आहुति डाली।