फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन सबसे पुरानी पूजा पद्धति है : डॉ. प्रेमराज आर्य

Tue, 29 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69-गांव नांगल  हरनाथ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल की ओर से मंगलवार को गांव नांगल हरनाथ में हवन किया गया। मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य की देखरेख में विद्वानों द्वारा वहन संपन्न कराया गया। अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य हवन के ब्रह्मा रहे तथा भूपेंद्र सिंह आर्य पुरोहित रहे। डॉ. प्रेमराज आर्य कहा कि आदिकाल से प्रचलित हवन सबसे पुरानी पूजा पद्धति है। वेदों में अग्नि परमेश्वर के रूप में वंदनीय है। हवन भगवान विष्णु का ही अपना स्वरूप है। अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण श्रीमद्भागवत गीता में अर्जुन से कहते हैं जो हवन नहीं करते हैं, उनको परलोक तो दूर यह लोक भी प्राप्त नहीं होता है। इस अवसर पर रोहताश सिंह यादव, रंगराव सिंह, वीरसिंह, दयाराम, जितेंद्र, फूलचंद, चांद सिंह, बबली, संतरा, इंद्रावती, निर्मला, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें