फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हवन को माना सभी श्रेष्ठ कर्मों में उत्तम

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक सत्संग एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेमराज आर्य ने की। साप्ताहिक यज्ञ के मुख्य यजमान बीरसिंह मेघनवास रहे। आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि मनुष्य के विचारों में भी पवित्रता का संचार करता है। डॉ. विक्रांत डागर ने कहा कि हमारी प्राचीन वैदिक सनातन संस्कृति, हमारी सभ्यता में देव यज्ञ को सभी श्रेष्ठ कर्मों में एक मात्र श्रेष्ट उत्तम कर्म माना है। वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य के नेतृत्व में चल रहे घर-घर यज्ञ, सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें