फोटो संख्या:52- गांव खायरा में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव खायरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमंद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर शुक्रवार को हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया। पंडित कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि आत्मा को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त करना होगा। हवन से व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है।
हवन से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। श्रीमद् भागवत से जीव भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। व्यक्ति के विचारों में बदलाव होने पर आचरण में भी बदलाव होता है। हवन के आचार्य पंडित सत्यनारयण ने पूजन करवाया। कथा में मुख्य यजमान सांवर राम, सिंटू, कैलाश मास्टर, महावीर प्रधान रणवीर सिंह, कंवर सिंह, सुभाष यादव उपस्थित रहे।