फोटो 19भारतीय नव वर्ष के प्रारंभ होने पर अधिवक्ता परिषद ने किया हवन। परिषद
नारनौल। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट के संयोजन में भारतीय नव वर्ष के अवसर पर अधिवक्ता चैंबर परिसर में हवन का अयोजन किया। हवन में यजमान के रूप में विकाश शर्मा एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी दिव्या शर्मा रहे। अधिवक्ता चैंबर्स सोसाईटी के प्रधान यशवीर सिंह ढिल्लो ने भी हवन में आहूति दी। जिला अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने सभी अधिवक्ताओं को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान यशवंत यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनिल शर्मा बवानिया, एडवोकेट बनवारी लाल शर्मा, मुकेश निर्मल, कैलाश चन्द सैनी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। संवाद